फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटे गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, स्वागत को उमड़ा पूरा शहर

Wed, 18 Aug 2021 07:49 AM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अपनी जीत के 10 दिन बाद मंगलवार को घर पहुंचे। लोगों ने रोड शो के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया। सुबह करीब आठ बजे पानीपत की सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें देखने की खुशी में लोग उमड़ पड़े। इससे पहले नीरज चोपड़ा दिल्ली से समालखा पहुंचे। जहां उपायुक्त के साथ ही अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गांव सिवाह, लाल बत्ती चौक, असंध रोड, मतलौडा में भी नीरज का गुलदस्तों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान हर कोई नीरज को देखने के लिए आतुर रहा।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें