फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में बेटे ने की मां की ह*त्या, सोनीपत से गिरफ्तार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 20 Oct 2025 02:53 PM IST

चंडीगढ़ सेक्टर 40 में दीपावली की सुबह हत्या से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपनी मां का गला काट दिया। मृतका की पहचान सुशीला नेगी के ताैर पर हुई है। आरोपी मृतका का छोटा बेटा रवींद्र उर्फ रवि है। रवि यूनिवर्सिटी में काम करता है और मानसिक ताैर पर परेशान बताया जा रहा है। पुलिस माैके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। परिवार मूल रूप से गढ़वाल का रहने वाला है। हत्या के बाद फरार हुए आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी को गिरफ्तार करके चंडीगढ़ लेकर आ रही है। घटना से पहले घर में मां ने कई दिनों तक पूजा अर्चना की थी। पड़ोसी पुलकित ने बताया मृतक की मां ने बेटे के ठीक होने की कामना से घर पर पूजा करवाई थी।पुलकित ने घटना के बारे में बताया कि सुबह घर के पास अचानक चीख-पुकार व शोर हुआ। वह तुरंत अपनी ओर से घरो की तरफ पहुंचे तो देखा कि बाहर तक खून बिखरा हुआ है। आरोपी मौके से एक बैग लेकर कार में बैठकर फरार हो गया। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी खून  से लथपथ भागता हुआ कैद हो जी। पुलिस आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें