फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या

Fri, 16 Oct 2020 10:23 PM IST
ajay kumar वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

आतंकवाद के दौर में आतंकियों का बहादुरी से मुकाबला करने वाले बलविंदर सिंह भिखीविंड (62) की शुक्रवार सुबह उनके घर पर ही अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बलविंदर सिंह शौर्य चक्र विजेता थे और उनके जीवन पर कई टेली फिल्में भी बनी थीं। उनके परिवार को संदेह है कि यह हमला आतंकी हो सकता है। 

जानकारी के अनुसार, बलविंदर सिंह कस्बे में निजी स्कूल चलाते थे। इसमें उनकी पत्नी जगदीश कौर साथ देती थी। उनकी रिहायश स्कूल के ऊपर है। यहां पर सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे बलविंदर सिंह स्कूल के ऊपर वाली रिहायश से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान पल्सर सवार दो युवक उनके घर के बाहर आकर रुके। एक युवक घर के बाहर ही खड़ा रहा। दूसरा युवक अंदर घुसा और पिस्तौल निकालकर बलविंदर सिंह पर गोलियां दागी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें