पंजाब के रुपनगर जिले (रोपड़) से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो वृद्ध महिला के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का है. महिला के साथ अमानवीयता करने वाला और कोई नहीं उसका सगा बेटा है. बेटा, पोता और बहू तीनों ने मिलकर इस वृद्ध महिला पर जो अत्याचार किए हैं उसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आंखों से आंसू निकल आएंगे.