फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार मामले में खड़े किए कई सवाल,सुनिए

आईएएस अमनीत पी कुमार के घर शोक जताने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ADGP वाई पूरण कुमार की मजबुरन आत्म हत्या ने सारे समाज और देश की आत्मा को झकझोर दिया।हरियाणा में इतने बड़े अधिकारी को इंसाफ नहीं मिल सकता तो किसको न्याय मिलेगा? ऐसे व्यक्ति जो खुद आईजी पोस्टेड हैं, एडीजीपी रैंक में है, IIM अहमदाबाद से निकल कर आए हैं, IAS से ज्यादा नंबर लेकर आईपीएस में भर्ती हुए, पत्नी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है, अगर उन्हें न्याय नहीं मिल सकता तो साधारण दलित और ग़रीब का क्या हाल होगा, उन्हें न्याय कैसे मिलेगा?हरियाणा प्रदेश के हालात क्या है, आप अंदाजा लगा सकते हैं ? क्या कारण है ADGP  रैंक के अधिकारी पुलिस स्टेशन में मंदिर में दर्शन नहीं कर सकते? क्या कारण है कि एक एडीजीपी रैंक के दलित अधिकारी को पिता की मृत्यु पर घर जाने की इजाजत नहीं मिलती?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें