फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ डिप्टी मेयर पद के लिए रामचंद्र यादव ने भरा नामांकन,कहा बगावत नहीं मेरी इच्छा थी

नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र यादव ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका चुनाव लड़ना किसी प्रकार की बगावत नहीं है, बल्कि यह उनकी व्यक्तिगत इच्छा थी। रामचंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही पार्टी के समक्ष डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें इस पद के लिए आवश्यक समर्थन अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी के लिए वफादारी के साथ कार्य करते आ रहे हैं और संगठन के हित में आगे भी पूरी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। नामांकन के बाद नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें डिप्टी मेयर चुनाव के परिणाम पर टिकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें