फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लॉकडाउन के बीच प्रशंसकों ने मनाया बर्थडे, गायक खान साहिब गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खान साहिब के नाम से मशहूर प्रसिद्ध पंजाबी गायक इमरान खान को पिछले दिनों उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन के अवसर पर लॉकडाउन के दौरान आधी रात को बैंड बाजे के साथ सरप्राइज दिया था। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने खान साहिब और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सतनामपुरा थाना में धारा 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। खान साहिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। फगवाड़ा के प्रीत नगर में पंजाबी गायक खान साहिब उर्फ इमरान खान का निवास है। पुलिस के मुताबिक 7/8 जून की मध्यरात्रि को उनके जन्मदिन पर पंजाब के अलग-अलग शहरों से प्रशंसक बैंड बाजा लेकर उनके घर के आगे पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर वहां हंगामा किया।  
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें