फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIG हरचरण सिंह भुल्लर सीबीआई की कस्टडी में हुए बड़े खुलासे

डीआईजी भुल्लर के सेक्टर-40 के मकान नंबर 1489 और अन्य ठिकानों पर छापे में भारी मात्रा में नकदी, गहने और कीमती सामान बरामद हुआ है। सूत्रों ने बताया कि बरामद पांच करोड़ कैश की गिनती के लिए सीबीआई को नोट गिनने वाली तीन मशीनें मंगवानी पड़ीं। कैश की गिनती करते-करते मशीनें गर्म हो गई। कैश रिकवरी का यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। सीबीआई टीम को डीआईजी भुल्लर के चंडीगढ़ के घर से कुछ निजी बैंक के लॉकरों की चाबियां भी मिली हैं। सूत्रों की मानें तो सीबीआई शुक्रवार को इन निजी बैंक के लॉकरों की डिटेल लेकर इन्हें खोलेगी और अंदर रखी चीजों की जांच करेगी। इसके लिए सीबीआई शुक्रवार को विशेष अदालत में डीआईजी भुल्लर के रिमांड के साथ-साथ इन लॉकरों को खोलने की मंजूरी के लिए भी अर्जी देगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें