फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr Manmohan Singh Passed Away: डॉ मनमोहन सिंह के बारे में उनके मेंटर ने क्या बताया, सुनिए

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मनमोहन सिंह ने चंडीगढ़ से अपना रिश्ता बनाए रखा। वह चंडीगढ़ से पीयू के पूर्व वीसी और गणितज्ञ राम प्रकाश बम्बाह के परिवार के माध्यम से जुड़े रहे। अमर उजाला ने 100 वर्षीय राम प्रकाश बम्बाह से खास बातचीत बात की। बम्बाह, डॉ मनमोहन सिंह के सीनियर साथी और मेंटर भी रहे हैं। राम प्रकाश बम्बाह ने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने सेक्टर-14 में लोहड़ी बनाई थी और सारा सामान मनमोहन सिंह की तरफ से आया था। उन दिनों को भी याद किया, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बन गए और बम्बाह के पूरे परिवार को पीएम आवास में लंच पर बुलाया। पारिवारिक रिश्ता होने की वजह से मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण को पता था कि राम प्रकाश बम्बाह को राजमा चावल और लौकी की सब्जी पसंद हैं तो उस दिन वही बना था। राम प्रकाश बम्बाह ने कहा कि आज देश ने एक ऐसा व्यक्ति खोया है, जो गजब का ईमानदार था। लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं, इससे उन्हें बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें