फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में बढ़े कदम, मोहाली में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू

Wed, 12 May 2021 05:55 PM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

मुंबई और अहमदाबाद जैसे बडे़ महानगरों की तर्ज पर बुधवार को मोहाली में भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम शुरू हो गई। इस मुहिम के तहत लोगों का गाड़ी में बैठे बैठे ही टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक प्रशासन द्वारा यह सुविधा केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर को दी जा रही है। डीसी गिरीश दियालन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोशिश यही है कि लोग बिना किसी परेशानी व डर के टीकाकरण करवाए। उन्होंने सेहत विभाग के मुलाजिमों व टीकाकरण करवाने वाले लोगों को बधाई दी। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन में मोहाली पूरे पंजाब में टॉप पर चल रहा है। उम्मीद है कि यह मुहिम इस तरह आगे भी जारी रहेगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें