फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सनसनी: सेक्टर-38 में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की हत्या की वारदात हुई है। सेक्टर-38 में 30 साल के युवक को सरेआम चाकू से गोद दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल सेक्टर-16 (जीएमएसएच-16) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो आरोपियों ने युवक पर हमला किया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आरोपी डड्डूमजरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो बुलेट पर सवार होकर आए थे। मृतक की पहचान सुमित के तौर पर हुई है। सुमित बापूधाम कॉलोनी का रहने वाला था। खास बात यह है कि सुमित की दो सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। सुमित हाल ही में नशे के मामले में जेल से बाहर आय था। जिस समय यह वारदात हुई उस समय सुमित स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी बुलेट पर आए हमलावरों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वहीं मृतक युवक के परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दी थी और हमले की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कारर्वाई नहीं की। इस वजह से आज सुमित की दिनदहाड़े सरेआम हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें