फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-19 चर्च में क्रिसमस पर भव्य आयोजन, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष प्रदर्शनी

क्रिसमस के अवसर पर चंडीगढ़ सेक्टर-19 स्थित चर्च में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें कुल 14 स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि बढ़ते प्रदूषण के कारण हर स्तर पर जागरूकता आवश्यक है। यह प्रदर्शनी 19 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक चलेगी। इसमें आध्यात्मिक और धार्मिक विषयों के साथ-साथ व्यावहारिक, कार्रवाई-उन्मुख, सामुदायिक और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी को रचनात्मक और इंटरैक्टिव थीम पर तैयार किया गया है। सेक्टर-19 चर्च के निदेशक फादर वियान्नी ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन चर्च में विशेष उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। फादर वियान्नी ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं और धरती को बचाने की जिम्मेदारी सभी की है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शिमला-चंडीगढ़ धर्मप्रांत की ओर से यह प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की गोल्डन जुबली के अवसर पर यह विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें