फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : उड़ता नहीं, सड़क पर दौड़ता है ये जहाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Mar 2021 03:32 PM IST

पंजाब के एक युवक ने अपना सपना पूरा करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। बठिंडा के गांव रामां के रहने वाले रामपाल ने इंजन के सहारे सड़क पर दौड़ने वाला जहाज तैयार करवाया है। पेशे से किसान रामपाल का सपना था कि उसका अपना जहाज हो। इस शौक को पूरा करवाने के लिए गांव ज्ञाना के कुलदीप सिंह की मदद ली और ढाई लाख रुपये की कीमत से जहाज बनवा लिया।

रामपाल ने दावा किया कि उसके द्वारा तैयार करवाया गया सड़क पर दौड़ने वाला जहाज दुनिया का पहला ऐसा जहाज है जो पेट्रोल एवं डीजल पर चलता है। रामपाल सिंह ने बताया कि उसे अलग अलग स्टेच्यू बनाने का शौक है। उसका सपना था कि वह खुद एक जहाज को सड़क पर दौड़ाए।

अपना सपना पूरा करने के लिए उसने एक इंजन के सहारे सड़क पर दौड़ने वाला जहाज बनवाया। युवक ने इस जहाज का नाम रामपाल एयरलाइंस रखा है। पूरा जहाज जुगाड़ से बनाया गया है।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें