चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में 100 बेड का कोविड अस्पताल शुरू हो गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को इस अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल को भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड की तरफ से तैयार किया गया है। भारतीय सेना चंडीगढ़ समेत दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में ऐसे कई अस्पताल बना रही है, इसे ऑपरेशन नमस्ते का नाम दिया गया है। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बनाए गए इस 100 बेड के अस्पताल में कोरोना के कम गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां मरीज जीएमसीएच 32 और जीएमएसएच 16 से रेफर किए जाएंगे।