फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बैंकों ने ब्याज दरों में की कटौती, एक क्लिक में देखें उद्योग जगत की बड़ी खबरें

Tue, 02 Jul 2019 04:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

इस महीने से कर्ज लेना सस्ता हो गया है। कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में कमी करने का एलान कर दिया है। इनमें आईसीआईसीआई, आरबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

कई बैंकों ने अपने जमा धन पर मिलने वाले ब्याज को घटा दिया है। इन बैंकों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई शामिल हैं। 

जेट एयरवेज के बाद अब एयर इंडिया भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। अक्टूबर के बाद से एयर इंडिया के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के भी पैसे नहीं होंगे। एयर इंडिया को एक महीने में 300 करोड़ रुपये कर्मचारियों को वेतन के रूप में देने होते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल कीमतों में नरमी को देखते हुए घरेलू बाजार में एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। विमान ईंधन कीमतों में 5.8 फीसदी की कटौती हुई है, जिससे घरेलू बाजार में इसके दाम चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि इस समय देश के वित्तीय संस्थानों के पास 32455.28 करोड़ रुपये लावारिस पड़े हैं। इन संस्थानों में बैंक और बीमा कंपनिया शामिल हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें