लखनऊ विधानसभा में ध्वनिमत के साथ ‘उत्तर प्रदेश संगठित अपराध निरोधक विधेयक’ (यूपीकोका) को पास कर दिया गया। विपक्ष ने कहा कि सरकार इसे अपने विरोधियों को फंसाने के लिए ला रही है। वहीं एक बार फिर बीजेपी सरकार की सहयोगी पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर भड़क गए हैं। राजभर क्रॉस वोटिंग के मामले पर अपनी पार्टी के विधायक के घर हुई छापेमारी से नाराज हैं। बरेली में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए जिनके पास से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का फर्जी लेटर हेड और दो थानों की मोहरें भी बरामद हुईं।