कहने को इंदौर की महू विधानसभा में लोगों की इकलौती मांग सिविल एरिया के विस्तार की रही है जो हर बार मुद्दा तो बना लेकिन इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन इस बार के चुनाव में ये मुद्दा काफी अहम है क्योंकि दोनों ही प्रमुख पार्टी कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से इस मुद्दे पर जोर आजमाइश हो रही है। ऐसे में बीजेपी के लिए महू सीट नाक की लड़ाई बन गई है। देखिए जनप्रतिनिधियों के दावे और जनता के सवालों पर ये महाबहस महू विधानसभा से 'सत्ता का सेमीफाइनल' में।