फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav on Prashant Kishor: सभी को आकर सीखने की जरूरत है, प्रशांत किशोर पर बिफरे तेज प्रताप यादव

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संयोजक तेज प्रताप यादव शनिवार देर शाम मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट पहुंचे। भारी बारिश के बीच आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तेज प्रताप यादव ने मंच से कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है और लोग बड़ी संख्या में उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार बदलने का समय आ गया है। मेरी पार्टी के ‘ब्लैक बोर्ड’ सिम्बल के आगे सभी को आकर सीखने की जरूरत है। पीके हो, राजद, कांग्रेस, बीजेपी या जेडीयू सभी को मेरे पास आना होगा। उन्होंने युवाओं से विदेशी कपड़ों को त्यागने और स्वदेशी को अपनाने की अपील की। तेज प्रताप ने कहा कि हमारा सिंबल ब्लैक बोर्ड है, जो ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है। जिस तरह सभी बच्चे ब्लैक बोर्ड पर पढ़कर आगे बढ़ते हैं, वैसे ही अब तीर, लालटेन, कमल और पीले रंग वाले दलों को भी यहां आकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ेगी। तेज प्रताप ने बिहार की मौजूदा स्थिति पर सभी राजनीतिक दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार में आज पलायन, शिक्षा, हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार जैसी समस्याएं चरम पर हैं। राज्य की अब तक की सभी सरकारें इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रही हैं। पीके पर हमला बोलते हुए तेज प्रताप ने कहा कि पीला रंग वाले बाजार में घूम रहे हैं। मेरा भी रंग पीला है, जो विष्णु भगवान यानी भगवान कृष्ण को समर्पित है। इसके साथ ही हरा रंग धरती मां का प्रतीक है। पीला और हरा, दोनों रंग मेरे झंडे में हैं। पीला रंग प्रेमानंद महाराज का भी रंग है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार आते हैं और चीनी मिल खोलने की बात कहकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा था कि बिहार की चीनी से बनी चाय पीएंगे, लेकिन वह वादा भी हवा हो गया। सब लोग बिहार की जनता को बेवकूफ बनाकर चले जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें