फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नितिन नवीन ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- कुछ लोग विदेश जाकर अपने ही देश को गोली देते हैं

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा में शॉर्टकट की राजनीति नहीं होती। उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। नितिन नवीन ने कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो चुनाव के समय वोट चोरी का नारा लगाते रहे। जनता ने उनका हिसाब कर दिया। इसके बाद वे सीधे बिहार नहीं आए, बल्कि देश से बाहर जाकर बिहार की नहीं, बल्कि पूरे देश की शिकायत करने लगे। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि एक बिहार के नेता ऐसे हैं जो सदन की कार्यवाही के दौरान गायब रहते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे भी विदेश चले गए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को न तो बिहार की जनता से और न ही बिहार की राजनीति से कोई लेना-देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें