फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में फोरलेन पर कहर: एंबुलेंस को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, महिला और ड्राइवर की मौत; मची चीख-पुकार

Mon, 23 Feb 2026 02:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास रात करीब दो बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस पटना से पूर्णिया जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात बड़े वाहन ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पूर्णिया निवासी अंजुम खातून और एंबुलेंस चालक किशनगंज निवासी राजकिशोर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि अंजुम खातून अपने एक परिजन का प्लास्टर कटवाने पटना गई थीं और उपचार के बाद पूर्णिया लौट रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

पढ़ें: दिल्ली में ट्रेन हादसा: रोजी-रोटी की तलाश में गया बिहार का युवक बना हादसे का शिकार, चार बेटियां हुईं बेसहारा हादसे में मरीज सहित तीन लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का इलाज पीएचसी अथमलगोला में चल रहा है। आश्चर्य की बात यह रही कि मरीज की जान बच गई, जबकि उसके साथ आई महिला और चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें