फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बख्तियारपुर में तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 22 Feb 2026 01:26 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपापुर पंचायत स्थित अमृत सरोवर तालाब में रविवार सुबह बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को तैरता देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव पर स्पष्ट चोट के निशान की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर तालाब में फेंका गया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पढ़ें:  बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के 243 एक्स-रे! मढ़ौरा अस्पताल के आंकड़ों ने उठाए सवाल; नहीं सुधरी व्यवस्था

घटना के बाद अमृत सरोवर के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि चंपापुर गांव के समीप सड़क किनारे स्थित तालाब से एक बोरे में बंद शव बरामद हुआ है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें