फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bharti: मंगल पांडेय के आवास का किया घेराव, पुलिस हिरासत में जनसुराज के कार्यकर्ता | Jansuraaj Party

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आवास का घेराव करने के लिए जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता बिहार के स्वास्थ्य मंत्रिमंडल पांडे के सरकारी आवास चार ट्रेलर रोड पहुंचे । जिसे कंट्रोल करने के लिए बिहार पुलिस को काफी मस्कत करनी पड़ी । और अंत में काफी धक्का मुक्ति के बाद जन स्वराज के सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठ कर डिटेंड करते हुए थाने ले गई...मामला पोलो रोड की घटना है पुलिस दल बल के साथ मौजूद है । दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रेप कांड पीड़िता की मौत के बाद यह आरोप लगे थे कि पटना के पीएमसीएच में पीड़िता को ठीक ढंग से और सही समय पर इलाज नहीं मिला था। पीड़िता की मौत के बाद जन सुराज समेत अन्य सभी विपक्षी दलों ने बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। जन सुराज ने बिहार में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का इस्तीफा भी मांगा था। वही मंत्री के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने जन सुराज के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया था। जन सुराज के कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाए जाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें