फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शराब माफियाओं पर छापेमारी करने गई बिहार पुलिस की गाड़ी रेत में फंसी, जवानों ने धक्का लगाकर निकाला बाहर

Sat, 04 Apr 2026 04:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

वैशाली जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस दियारा इलाके में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी बालू की रेत में फंस गई, जिसके बाद जवानों को वाहन को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना महनार थाना क्षेत्र के दियारा इलाके की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम वज्र वाहन लेकर दियारा पहुंची थी। लेकिन रेत में वाहन फंस जाने के कारण जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पढ़ें: थाने में युवक की मौत पर बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हथियार भी छीन लिए बताया गया कि शराब माफियाओं को पकड़ने के उद्देश्य से पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस की गाड़ी को आते देख सभी कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और करीब 1500 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त कर नष्ट कर दिए गए। ज्ञात हो कि दियारा इलाके में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का उत्पादन होता रहा है। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए वैशाली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वज्र वाहन आमतौर पर दंगा नियंत्रण के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें आंसू गैस के गोले दागने और भीड़ को नियंत्रित करने की क्षमता होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें