मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मामले पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को बिहार की जेल में रखना उचित नहीं होगा, क्योंकि वह बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति है और जांच में अड़चनें पैदा कर सकता है।