बिहार के लगुराही पहाड़ी पर छह लड़कियां पिकनिक मनाने गई थीं। पिकनिक मनाने के दौरान अचानक जलप्रपात हो गया। पहाड़ी पर पानी का तेज बहाव होने लगा। इस दौरान तीन लड़कियां पानी के तेज बहाव में फंस गई। स्थानीय युवाओं ने तीनों लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गयाजी के इमामगंज के लगुराही जलप्रपात में अचानक पानी का तेज बहाव आने से 3 लड़कियां बहने लगीं, लेकिन आसपास के युवाओं ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया। गयाजी के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के लगुराही पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध लगुराही जलप्रपात में रविवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब जलप्रपात में अचानक पानी का सैलाब आ गया। अचानक जलप्रपात में आई पानी के कारण नीचे युवा, युवतियों, बच्चों एवं अन्य लोग स्नान का मजा ले रहे थे। वहीं एकाएक पानी के तेज बहाव के बीच 3 लड़कियां पानी की धार के साथ बहाने लगी। इस दौरान वहां पर कुछ देर के लिए आपा धापी का माहौल कायम हो गया था. वहीं उस मंजर को देख वहां पर मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव में बह रही सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर में मौसम सामान्य था। बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी इलाकों से भारी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा, जिससे जलप्रपात में तेज बहाव आ गया। पानी का बेग इतना तेज था कि चंद मिनटों में ही नीचे मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर तैनात कर्मियों की सतर्कता और तत्परता की बदौलत समय रहते पानी के तेज बहाव में बह रही सभी युवतियों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस घटना में एक बच्ची पहाड़ के चट्टानों में चोट लगने से घायल हो गई। जिसे आसपास के सहयोग से पास के डॉक्टर के पास इलाज कराया गया। फिलहाल बच्ची की स्थिति सामान्य है। इधर इस घटना के बाद वहां पर स्नान कर रहे लोग डर के मारे वहां से चले गए। इधर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।