फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर का शेर वैभव दहाड़ा, U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ठोके 175 रन, शहर से लेकर गांव तक में मचा जश्न

Sat, 07 Feb 2026 10:02 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर

समस्तीपुर के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया। जीत के बाद समस्तीपुर शहर से लेकर वैभव के पैतृक गांव तक जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर जीत की बधाई दे रहे हैं।

फाइनल में भारत की बड़ी जीत
शुक्रवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए। इसके जवाब में 412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद धीमी और कमजोर रही। पूरी टीम 311 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत ने यह मुकाबला 100 रनों से अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस फाइनल मुकाबले में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरते ही कोहराम मचा दिया। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 80 गेंदों पर 175 रन की शानदार पारी खेली और एक बार फिर अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी ने फाइनल मुकाबले को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

पढ़ें- Bihar :  श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित

पटेल मैदान में जश्न, पटाखे और गुलाल
वैभव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में, जहां वह प्रैक्टिस किया करते थे, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया। अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और पटाखे फोड़े। पूरा माहौल दिवाली जैसा नजर आया।

युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा बने वैभव
इस मौके पर क्रिकेट को करियर बनाने की तैयारी कर रहे आयुष यादव ने कहा कि इसी पटेल मैदान की पिच से निकलकर वैभव सूर्यवंशी आज देश के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में वैभव भारतीय टीम का भी हिस्सा बनेंगे। आयुष ने कहा कि वह भी वैभव की तरह देश के लिए खेलना और एक बड़ा क्रिकेटर बनना चाहते हैं। वहीं, साथी खिलाड़ी अंश राज ने कहा कि फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर मन गदगद हो गया। भले ही वह 175 रन पर आउट हो गए, लेकिन पटेल मैदान में जश्न के तौर पर पटाखों की बारिश हुई।
  𝗛.𝗨.𝗡.𝗗.𝗥.𝗘.𝗗 💯

Cometh the hour, cometh Vaibhav Sooryavanshi 👏

He smashes a 55-ball century in the #U19WorldCup Final 🫡

Updates ▶️ https://t.co/hisult7mtv pic.twitter.com/vNZY4ZoLJ3 — BCCI (@BCCI) February 6, 2026

बचपन के कोच ने बताया वैभव का संघर्ष और टैलेंट
वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच बृजेश झा ने बताया कि वैभव में शुरू से ही गजब का टैलेंट था। जो भी काम दिया जाता था, वह उसे समय से पहले पूरा करता था। उन्होंने कहा कि वैभव के पास बहुत अच्छे शॉट्स का स्टॉक है और वह रनों का भूखा खिलाड़ी है। कोच ने उम्मीद जताई कि वैभव बहुत जल्द भारतीय टीम का हिस्सा बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी वैभव से लगातार बातचीत होती रहती है और वह हमेशा उसे अपने खेल के प्रति समर्पित रहने की सलाह देते रहते हैं। कोच ने कहा कि वैभव का करियर सिर्फ आईपीएल या अंडर-19 तक सीमित नहीं है, उसे अब देश के लिए खेलना है और नए रिकॉर्ड बनाने हैं।
  A knock that will be relived in history for years to come from Vaibhav Sooryavanshi in the #U19WorldCup Final 🤯

Watch his full Aramco Player of the Match highlights here 👉 https://t.co/8sFBZ1p9ak pic.twitter.com/9NIOeQYxdK — ICC (@ICC) February 6, 2026

समस्तीपुर से गांव तक जश्न का माहौल
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद समस्तीपुर शहर से लेकर वैभव के गांव तक उत्सव का माहौल है। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर जीत की मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। पूरे इलाके में वैभव सूर्यवंशी की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें