फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इस थाना परिसर में व्यवसायी से मारपीट मामले पर एक्शन, थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 04 Feb 2026 07:52 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

दरभंगा में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी और सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई थाना परिसर में एक व्यवसायी के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के व्यवसायी आनंद खेतान ने एसएसपी से शिकायत की थी कि थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने उन्हें थाना के कंप्यूटर रूम में बंद कर पीटा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा बिरौल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी को सौंपा था। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष अंकित चौधरी और एसआई मनोज कुमार शर्मा के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी
पीड़ित व्यवसायी आनंद खेतान ने बताया कि वे 29 जनवरी को अपनी बाइक के कटे चालान की जानकारी लेने कुशेश्वरस्थान थाना पहुंचे थे। वहां मौजूद एक महिला अधिकारी ने कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद वे वापस घर लौट आए। कुछ समय बाद जब उन्हें थानाध्यक्ष के आने की सूचना मिली, तो वे पुनः थाना पहुंचे। आरोप है कि थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने उन्हें कंप्यूटर रूम में बंद कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बदसलूकी की। आनंद खेतान का यह भी आरोप है कि उन्हें काफी देर तक कंप्यूटर रूम में बंद रखा गया। जब सूचना मिलने पर कुछ अन्य लोग थाना पहुंचे, तब उन्हें बाहर निकाला गया और धमकी दी गई कि यदि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से की, जिसके बाद जांच और कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें