पति के साथ ससुराल जा रही नव विवाहिता अचानक ट्रेन से गायब हो गई। यह खबर आश्चर्य करने वाली जरुर है, लेकिन इस बात की पुष्टि खुद महिला के पति ने थाने में आवेदन देते हुए की है। मामला दरभंगा जिले का है। पति कहना है कि मात्र 40 दिन पहले उसकी शादी हुई थी और आज उसकी दुल्हन ट्रेन से गायब हो गई है। दुल्हन का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। बेगूसराय जिला के तेघरा से दरभंगा जिला के लहेरियासराय सराय आ रही एक नवविवाहिता ट्रेन से लापता हो गई है। इस मामले को लेकर महिला के पति सुमित कुमार रेल थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है। सुमित ने बताया कि 18 मई 25 को ही आंचल कुमारी की शादी बेगूसराय के तेघड़ा निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी। वह हावड़ा जयनगर ट्रेन से 28 जून को तेघरा से लहेरियासराय के लिए चली थी लेकिन आंचल ने समस्तीपुर स्टेशन के पास अपने पति से बाथरूम जाने की बात कहकर गई। वह वापस काफी देर तक नहीं लौटी तब तक ट्रेन लहेरियासराय स्टेशन तक पहुँच गई, फिर भी आंचल अपने सीट तक नही पहुँची। इस दौरान सुमित ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर काफी फोन किया लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। गायब हुई दुल्हन आंचल के पति सुमित ने बताया कि उसकी शादी 18 मई को ही हुई थी। वह 28 जुन को अपनी पत्नी के साथ हावड़ा जयनगर ट्रेन से दरभंगा आ रहा था। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन के पास आंचल ने बाथरूम जाने की बात कहकर गई। इस दौरान उसे नींद लग गई। जब उसकी नींद खुली तो पत्नी सीट पर नही थी और ट्रेन लहेरियासराय स्टेशन पहुँच चुकी थी। फिर सुमित ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन पूरी ट्रेन में आंचल कहीं नहीं मिली। इस दौरान सुमित ने आँचल के मोबाइल पर कई बार कॉल भी किया, लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। थक हारकर सुमित ने घटना की जानकारी अपने घर व ससुरालवालों की दी। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक हारकर रेल थाना में आवेदन देकर उसकी खोजबीन करने की गुहार लगाई है।