फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा, महिला को भीड़ ने घेरा; पुलिस ने बचाई जान

Mon, 23 Feb 2026 01:22 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

समस्तीपुर में बच्चा चोरी की अफवाहों ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। ताजा मामला केवस निजामत गांव का है, जो समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आता है। यहां बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। उत्तेजित लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी गंभीर स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया और सरपंच ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। पुलिस महिला को सुरक्षित थाने ले आई। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

पढ़ें: दरभंगा में जीजा पर साली के अपहरण का आरोप, ससुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी; कोचिंग जाते समय हुई थी लापता महिला ने बताया कि उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। केवस निजामत लख्खी चौक पहुंचने पर किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे बच्चा चोर कह दिया, जिसके बाद लोग जुट गए और मामला बढ़ गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। साथ ही मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें