फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कांग्रेस संगठन की बैठक में गरमाई सियासत, प्रदेशाध्यक्ष ने नीट छात्रा कांड को लेकर सरकार को घेरा

Tue, 27 Jan 2026 04:11 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

दरभंगा में कांग्रेस के महासचिव सह बिहार प्रभारी श्रीकृष्णा अल्लावरु, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा सहित कई वरिष्ठ नेता संगठन सृजन को लेकर आयोजित एक दिवसीय बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के विरोध में नारेबाजी भी की गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने राजेश राम मुर्दाबाद के नारे लगाए, जिससे बैठक स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पटना की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सरकार से जुड़े लोगों की भूमिका संदिग्ध है और निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढे़ें: Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, कुएं से मिली लाश; परिजन बोले- बेरहमी से मार कर फेंका

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार और पुलिस छात्रा की मौत की सच्चाई को छुपाने और दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ जबरदस्ती की गई थी, जो बाद में सामने आए तथ्यों से साबित भी हुआ लेकिन सरकार शुरू से ही इस मामले को दबाने में लगी रही।

उन्होंने कहा कि अगर मीडिया ने इस मामले को प्राथमिकता से नहीं उठाया होता, तो सच्चाई सामने नहीं आ पाती। राजेश राम ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं और सरकार संवेदनशील मामलों में भी राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संगठन सृजन बैठक के माध्यम से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें