फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घूस लेने का वीडियो वायरल, दरोगा पर लगा आरोप

Wed, 18 Feb 2026 03:58 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

दरभंगा के लहेरियासराय थाना परिसर में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दरोगा को कथित तौर पर पांच सौ रुपये लेते हुए देखा जा सकता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक युवक थाना परिसर के बरामदे में बैठे दरोगा की टेबल के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। युवक कागजात के साथ अपने पर्स से 500 रुपये निकालकर दरोगा को देता नजर आ रहा है। थाना से बाहर निकलने के बाद जब युवक से पूछा गया कि उसने किस काम के लिए रुपये दिए, तो उसने बताया कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सत्यापन कराने आया था और इसी एवज में उसने रुपये दिए हैं। वीडियो में युवक अपना नाम और पता भी बताता दिख रहा है।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश
घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लहेरियासराय थाना जिला मुख्यालय क्षेत्र में आता है। इसी क्षेत्र में प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं। इस तरह खुलेआम रिश्वत लेना कोई नहीं बात नहीं है। यहां पर लगातार इस की घटना होती है। आम लोगों से हर काम के लिए रिश्वत मांगे जाते हैें। इधर, इस मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों ने एसएसपी का भी डर नहीं
बताया जा रहा है कि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के आदेश पर अब तक दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि कुछ के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मियों में कार्रवाई का भय नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें