बिहारवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार अगले 24 घंटे तक नहीं है। शुक्रवार को भी मौसम विज्ञान केंद्र ने लगभग आधे बिहार में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, रोहतास समेत कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इधर, गर्मी को देखते हुए पटना में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। पटना जिलाधिकारी ने आठवीं तक की कक्षाओं को सुबह 11 बजे तक चलाने का ही निर्देश दिया है।