बिहार में महागठबंधन को छोड़कर एनडीए की मदद से बनी नई सरकार बनाने के बाद नीतीश सरकार को 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करना है, लेकिन उससे पहले ही राज्य की सियासत में घमासान मचा हुआ हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी एक्टिव हो गए हैं।