भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को बिहार के छपरा सारण पहुंचे। गृह मंत्री आज जेपी नारायण की जयंती पर सारण जिले के जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सीताब दियारा गए। गृहमंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया। अमित शाह ने 14 फुट ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गृहमंत्री ने नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया।