फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Alinagar: बिहार में सीएम की सीट खाली नहीं है, लालू-तेजस्वी से बोले अमित शाह | Lalu Tejashwi Sonia

महागठबंधन लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने का दबाव बना रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बार बार पूछ रहे कि हम लोगों ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा तो घोषित कर दिया लेकिन एनडीए कब करेगा? उन्होंने अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने वाली है। लेकिन, आज गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान के जरिए सभी सवालों का जवाब दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि बिहार में सीएम की सीट खाली नहीं है। बुधवार को दरभंगा के अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के लिए वोट मांगने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में मां और पिता अपने अपने बेटे को सीएम और पीएम बनाना चाहते हैं। लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन मैं उन्हें संदेश देना चाहता हूं की बिहार में सीएम और देश में पीएम के लिए कोई सीट खाली नहीं है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार हैं और देश में पीएम नरेंद्र मोदी हैं। देश और बिहार में कोई सीट खाली नहीं है। केवल भाजपा ही है जो परिवारवाद की राजनीति को नहीं मानती है। भाजपा ही केवल युवाओं को मौका दे सकती है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी सरकार ने लैंड फॉर जॉब, चारा, बाढ़ राहत घोटला समेत कई घोटले किए। कांग्रेस पार्टी ने 2004 से 2014 तक 12 लाख करोड़ के घोटाले किए। गृह मंत्री के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बहुत ही चालाकी से अपने बयानों पर सफाई देती है। पहले उन्होंने ही कहा था कि एनडीए का मुख्यमंत्री विधायक दल के नेता आपस में बैठकर तय करेंगे। इसके बाद जब विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू किया उनके बयानों का हवाला देकर यह प्रचार करने वालों की भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने वाली है तब जाकर गृह मंत्री अमित शाह का यह बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि कि नीतीश कुमार बिहार में हैं। अभी यह सीट खाली नहीं है। इतना ही नहीं अमित शाह ने पीएम मोदी के साथ-साथ नीतीश कुमार के हाथों को मजबूती देने की अपील भी लोगों से की और एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें