भारत में अब सिटी राइड के लिए लोग हैवी बाइक्स के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने में पेट्रोल का खर्च नहीं उठाना पड़ता और रोजाना इस्तेमाल का खर्च भी कम हो सकता है। अगर आप भी शहर में रोजाना आने-जाने के लिए सस्ता और अच्छे फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, तो टीवएस ऑर्बिटर और हीरो विडा आपके लिए विकल्प हो सकते हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में अच्छी रेंज और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, बैटरी, रेंज, चार्जिंग और कीमत के मामले में दोनों में अंतर है।