फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अब गर्म हवाओं का वार, पारा पहुंच सकता है 38 के पार

Wed, 20 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गर्मी का मौसम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेशभर में दो दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने के बाद अब गर्म हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिनभर प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलती रहीं। 
विज्ञापन


इस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल गर्म सतही हवाओं का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। प्रदेश में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, पंतनगर सहित सभी मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं का प्रकोप दिखा। राजधानी में भी आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। 

तेज हवाओं की वजह से गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज 
सुबह करीब 10:30 बजे से गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई। दोपहर तक तेज हवाओं की वजह से गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी में मंगलवार के 35.7 के मुकाबले बुधवार को तापमान बढ़कर 36.7 डिग्री पहुंच गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश के कहीं आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। सतही गर्म हवाओं का असर बरकरार रहेगा। 

राजधानी में भी मौसम साफ रहेगा। कुछ देर के लिए आंशिक बादल आ सकते हैं। राजधानी में भी गर्म हवाओं के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें