फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ओर बढ़ गई कविता...

Mon, 15 Jul 2013 07:51 PM IST
देहरादून/आफताब अजमत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक और उत्तराखंडी बाला का जलवा इन दिनों हरियाणा से लेकर पश्चिमी यूपी तक बिखरा हुआ है। रुद्रपुर निवासी कविता जोशी (मूल नाम प्रियांशी जोशी) हरियाणवी और पंजाबी फिल्मों में सुपरस्टार के तौर पर उभरी हैं।
विज्ञापन


हरियाणवी फिल्मों के सुपरस्टार ‘धाकड़ छोरा’ फेम उत्तर कुमार के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट होने के बाद कविता की निगाहें अब बालीवुड पर हैं। मूलत: नैनीताल की रहने वाली कविता ने फोन पर बताया कि उनकी शिक्षा रुद्रपुर से हुई।

बचपन से था एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक
उन्हें बचपन से ही डांस, एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। एक बार उत्तर कुमार अपनी एक फिल्म के गीत फिल्माने के लिए नैनीताल आए। इस दौरान कविता उनसे मिली।

उत्तर कुमार को उनकी एक्टिंग इतनी पसंद आई कि सीधे अपनी फिल्म में मौका दे दिया। इसके बाद कविता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में कविता की एक्टिंग का सिक्का चलता है।
विज्ञापन


कविता ने बताया कि शुरुआत में हरियाणा की खड़ी बोली सीखने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन काम के आगे कोई बहाना नहीं चलता। अब वह बेधड़क हरियाणवी बोलती हैं।

‘कुड़ी सेर, मुंडा सवा सेर’ की शूटिंग में व्यस्त
कविता अब तक नटखट, हम दो भगोड़े, झलक, सेनापति, हम मिलके दिखाएंगे, लाड साहब, धर्म संकट, कुनबा, फक्कड़ जैसी हरियाणवी फिल्मों में अदाकारी का जौहर दिखा चुकी है। इन दिनों वह पंजाबी फिल्म ‘कुड़ी सेर, मुंडा सवा सेर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

कविता की मां जानकी जोशी रुद्रपुर के एक सरकारी कालेज में शिक्षिका हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। कविता कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें