फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर पुरानी दीवार पर ही की जा रही लीपापोती

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर दुबाटा के पास पुरानी दीवार पर ही लीपापोती कर नवनिर्मित दीवार दिखाकर सरकारी धन को ठिकाने लगाया जा रहा है। एनएच का कहना है कि चारधाम सड़क परियोजना में उसकी मरम्मत की जा रही है, जबकि परियोजना मैनेजर का कहना है कि वहां पर कोई दीवार प्लान में नहीं है।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर चारधाम परियोजना के तहत चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र और एनएच कार्यालय से दो किमी दूर दुबाटा में एक बड़ी पुरानी दीवार पर काई, झाड़ी आदि खुरचकर सीमेंट से लीपापोती की जा रही है। इस संबंध में एनएच के ईई राजेश पंत ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के साथ ही पुरानी दीवार के कुछ भाग की मरम्मत के साथ कुछ नवनिर्मित काम किया जा रहा है, जबकि सड़क परियोजना मैनेजर कादिर अहमद का कहना है कि हमारे द्वारा ऐसी दीवार का काम नहीं किया जा रहा है। वहां पर प्लान में दीवार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें