गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है। पुरोहितों ने जल्द बोर्ड भंग नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को गंगोत्री मंदिर के प्रांगण में बैठे तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के रद्द नहीं होने पर रोष जताया। पुरोहित सुधांशू सेमवाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ वह पिछले डेढ़ साल से आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड भंग नहीं किया गया, तो वह जल समाधि व आत्मदाह जैसे कदम भी उठाएंगे। उधर, यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र बोर्ड भंग करने की मांग की। धरना देने वालों में गंगोत्री धाम में संजीव सेमवाल, शिव प्रकाश, सुनील, रवि, द्रोणाचल सेमवाल, मद्रांचल सेमवाल, रवि सेमवाल, सूर्य प्रकाश, विमल सेमवाल, जगत सेमवाल, सत्येेंद्र सेमवाल, द्वारिका सेमवाल, कामेश्वर सेमवाल तथा खरसाली में लखन उनियाल, राजस्वरुप, पवन, सुशील, वेदप्रकाश, प्रदीप, अमित, प्रकाश, महादेव, अनोद, दिवाकर, नितिन आदि मौजूद रहे।