फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी आ नहीं रहा, जल संस्थान थमा रहा बिल

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ के कांडी गांव में इस तरह हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
प्रखंड के ग्राम पंचायत कांडी में गत दस सालों से जल संस्थान की पेयजल लाइन पर पानी नहीं आ रहा है। बावजूद इसके जल संस्थान पेयजल उपभोक्ताओं को जबरन पानी के बिल थमा रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या की शिकायत ग्रामीणों ने कुछ सालों पहले जलसंस्थान के कार्यालय में की थी, जिसके बाद कुछ साल तक बिल नहीं भेजे गए। वर्तमान समय में विभाग ने दोबारा से पानी के बिल भेजने शुरू कर दिए हैं। वर्ष 2012-13 में स्वजल विभाग द्वारा पेयजल लाइन की मरम्मत हुई थी, लेकिन पानी फिर भी नहीं आया। विभाग द्वारा कांडी ग्राम पंचायत के ऊपर बड़ेथी बनचौरा मोटर मार्ग पर एक हैंडपंप लगाया है। उस पर भी पानी कम आता है। ऐसे में ग्रामीणों को तिलाड़ी के पास लगे हैंडपंप या फिर तीन किमी दूर ग्राम पंचायत जेष्टवाड़ी के स्विलाड़ी तोक से पानी ढोना पड़ रहा है। बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव भागीरथ लाल, ग्रामीण तारे लाल, धीरज लाल, हर्ष, दिनेश आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें