फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के गमरी, दिचली क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि टिहरी झील के समीपवर्ती क्षेत्रों में हो रहे भू-धंसाव के कारण धरासू-जोगथ मोटरमार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

पहले दिन अनशन पर बैठे गमरी-दिचली विकास समिति के संयोजक जीत सिंह भड़कोटि ने गैलाड़ी से कोटीसौड़ होते हुए अनौल गांव तक वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की मांग की। कहा कि पट्टी गमरी-दिचली क्षेत्रों के मोटर मार्गों के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए खेतों का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के लिए थौला कुमराड़ा में 33 केवी का सब स्टेशन खोला जाए। इस मौके पर प्रधान भड़कोट शिवराज बिष्ट, विजय प्रकाश भट्ट, कृष्णा नौटियाल, कमल नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें