फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
उत्तरकाशी के मोरी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
मोरी ब्लॉक के जखोल लिवाड़ी निर्माणाधीन मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर कार्यदायी संस्था वेबकोस के कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन

लिवाड़ी, फिताड़ी, रेकचा, कासला व हरिपुर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए जखोल लिवाड़ी 20 किमी मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। वर्ष 2013 में पीएमजीएसवाई ने मोटर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया था लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। पीएमजीएसवाई ने प्रथम फेज में 16 किमी कासला तक ही कटिंग की है। चार किमी आगे लिवाड़ी गांव को छोड़ दिया गया है। अब यहां द्वितीय फेज का कार्य किया जा रहा है और कार्यदायी संस्था भी अब वेबकोस को बनाया गया है। वेबकोस द्वारा भी यहां कटिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को मोरी बाजार में आधा घंटे तक चक्काजाम किया। इसके बाद वेबकोस कार्यालय पहुंच कर तालेबंदी कर धरना दिया। वेबकोस द्वारा 10 अक्तूबर से पहले कटिंग शुरू करने के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त किया। वेबकोस के सहायक अभियंता आशीष चौधरी ने बताया कि पोकलैंड मशीन मौके पर भेज दी गई है। वहां साढ़े तीन किमी कटिंग का कार्य पेंडिंग है। 10 अक्तूबर से पहले वहां कटिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में जय सिंह, जयचंद रावत, गंगा सिंह, गौरव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें