फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मां के जयकारों के साथ निकाला विजयी जुलूस

विज्ञापन
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने निकाला विजय जुलूस। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा के आखिरी सत्र में देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने पर गंगोत्री तीर्थ पुरोहितों ने खुशी जाहिर की। तीर्थ पुरोहितों ने संस्कृत महाविद्यालय से मणिकर्णिका घाट तक विजय जलूस भी निकाला। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने गंगा मां के जयकारे के साथ चारधाम एकता के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

बुधवार को गंगोत्री तीर्थ पुरोहितों ने श्री पांच गंगोत्री मंदिर के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल के नेतृत्व में विजयी जलूस निकाला गया। तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि दो वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद जीत हासिल हुई है। देवस्थानम बोर्ड के विरोध में दो वर्षों से तीर्थ पुरोहित आंदोलित थे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि यह सनातन धर्म की जीत है। यह लड़ाई अभी रुकी नहीं है। जिस प्रकार से उत्तराखंड सरकार ने मंदिरों को मुक्त किया है। उसी प्रकार से केंद्र सरकार एक कानून लाए, जिसमें देश के चार लाख मंदिरों को मुक्त किया जाए। सेमवाल ने कहा कि मंदिरों के मुक्ति की शुरुआत हो चुकी है। विजय जुलूस का समापन मणिकर्णिका घाट पर किया गया। जलूस में हरदीप सेमवाल, सुमेश सेमवाल, निखिलेश सेमवाल, मंद्राचल, वसुदेव, प्रेमकांत, सूर्यप्रकाश, माया प्रसाद दिनेश चंद्र सेमवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें