फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में अधिग्रहीत वाहन हुए मुक्त, अब नहीं कोई किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में वाहनों के अधिग्रहीत होने से वाहनों की किल्लत अब समाप्त हो गई। अधिग्रहीत सभी वाहन मुक्त कर दिए गए हैं। वहीं चुनाव ड्यूटी से सभी कर्मचारी भी लौट गए हैं। अब कार्यालयों में भी विभागीय कार्य विधिवत सुचारु हो गए हैं।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जनपद में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 729 छोटे-बड़े वाहन अधिग्रहीत किए गए थे, जिनमें 91 बसें शामिल थीं। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के अधिग्रहीत होने से जिले में वाहनों की किल्लत हो गई थी, जिसका सबसे अधिक प्रभाव लिंक मार्गों के यातायात पर पड़ा था। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंगलवार देर रात तक सभी पोलिंग पार्टियां जनपद मुख्यालय पहुंच गई हैं। सभी वाहन चुनाव ड्यूटी से मुक्त हो गए हैं, जिससे अब वाहनों की किल्लत समाप्त हो गई है। एआरटीओ मुकेश सैनी ने बताया कि चुनाव के लिए अधिग्रहीत सभी वाहन मुक्त कर दिए गए हैं। अब सभी वाहन अपनी सेवाओं के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें