फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल व हैड फोन चोरी करने वाले दो किशोरों पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दुकान से मोबाइल फोन और हैड फोन चोरी करने वाले दो किशोरों को न्यायिक अभिरक्षा में लिया है, जिनके कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन एवं सात हैड फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कीमत दो लाख है।
विज्ञापन

गत दिवस ग्राम बोंगा निवासी रविंद्र नेगी ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार रात को उनकी जोशियाड़ा निम बैंड स्थित मोबाइल की दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन व हैड फोन चोरी कर लिए हैं। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। एसआई उमेश नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए दो किशोरों को न्यायिक अभिरक्षा ले लिया, जिन्हें किशोर बोर्ड के न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई उमेश नेगी के साथ महिला उप निरीक्षक वंदना नेगी, मनीषा नेगी, कांस्टेबल नीरज रावत व कुलदीप डोभाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें