फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरासू-देवीसौड़-मल्ली जोगत मोटर मार्ग पर यातायात सुचारू

विज्ञापन
विज्ञापन
धरासू-देवीसौड़-मल्ली जोगत मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु कर दिया गया है। उक्त मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात पूरी तरह बंद किया गया था। विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ पहुंचने के लिए प्रशासन ने विकल्प के तौर पर बोट लगाई थी।
विज्ञापन

टिहरी बांध झील का जलस्तर बढ़ने से धरासू- देवीसौड़-मल्ली जोगत मोटरमार्ग कटाव व भूधंसाव की चपेट में आ गया था। इससे यह मार्ग हडियाडी के पास काफी संकरा हो गया था। ग्रामीण लंबे समय से उक्त स्थान पर मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मतीकरण की मांग कर रहे थे। उक्त मोटर मार्ग से गमरी-दिचली पट्टी के दर्जनों गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ पहुंचते हैं। चौड़ीकरण कार्य के चलते मोटर मार्ग पर 15 नवंबर से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इससे ग्रामीणों को चिन्यालीसौड़ पहुंचने के लिए 60 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा था। बाद में प्रशासन ने हडियाडी के पास टिहरी बांध झील बोट लगाकर चिन्यालीसौड़ आने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की थी। करीब 13 दिन बाद उक्त मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसपर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें