फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूखेत में अपने शावकों के साथ धमक रही मादा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बड़कोट के वार्ड नंबर सात सरूखेत में अपने शावकों के साथ मादा गुलदार की धमक से लोगों में भय का माहौल है। नगरवासियों ने अपर यमुना वन प्रभाग से मादा गुलदार को भगाने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र के सरूखेत में मादा गुलदार व उसके शावकों को नगरवासियों ने कई बार बस्ती के बीच में घूमते हुए देखा है। स्थानीय अतर सिंह रावत, हरिराज, जोगेंद्र सिंह, धनपाल राणा, अजयपाल, कामेश शाह, मदन शाह का कहना है कि आजकल सरूखेत में गुलदार देखा जा रहा है। उसके साथ दो शावक भी हैं। नगरवासी गुलदार के बस्ती के बीच में घूमने से डरे हुए हुए हैं। अंधेरा होते ही सरूखेत के नगरवासी अपने घरों में कैद हो रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से मादा गुलदार व उसके शावकों को पिंजरे में कैद कर वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी सुबोध काला का कहना है कि गुलदार व उसके बच्चों के विचरण करने की जानकारी नहीं है। उन्होंने तत्काल रेंज अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त मादा गुलदार व उसके शावकों को भगाने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें