लदाड़ी विकास भवन परिसर में चल रही राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। रविवार से सेमीफाइनल मुकाबलों का दौर शुरू होने के साथ प्रतियोगिता का रोमांच भी बढ़ जाएगा।
शनिवार को हुए जूनियर बालक वर्ग के मुकाबलों में विनय कुमार पिथौरागढ़, रोहित रावत कोटद्वार, अर्जुन लुंठी काशीपुर, मुकेश अधिकारी कोटद्वार, सुभाष जोशी पिथौरागढ़, लक्की सनवाल नैनीताल, हिमांशु देहरादून, पारस कापड़ी काशीपुर, नीरज जोशी नैनीताल एवं पवन कुमार ऊधमसिंह नगर ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।
जूनियर बालिका वर्ग में अर्चना देहरादून, निशा रावत, मंगला पिथौरागढ़ तथा सीनियर बालिका वर्ग में तन्वी अहमद, नीलम मेहता देहरादून ने अपनी-अपनी बाउट जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार से प्रतियोगिता में सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले होंगे। मौके पर मौजूद सीडीओ जीएस रावत एवं एडीएम अशोक पांडेय ने कहा कि सीमांत जनपद में राज्य स्तरीय आयोजन से जिले के खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
इस मौके पर कोषाधिकारी आर शर्मा, सूचना अधिकारी एएस पंवार, आरएस रावत, शिवरतन रावत आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जेएस वाल्दिया, जेएस बोरा, जेएस सोन, एसएस बिष्ट, आरएस जैटी, पूरन बोरा, पूरन पांडेय, मनोज सिंह, मुकेश बेलवाल, उमेश मौर्य, नरेश गुरंग, नेहा सिंह, रेखा एवं गोपाल खोलिया आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।