शुक्रवार को लदाड़ी में सीनियर महिला एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने किया। उन्होंने बॉक्सरों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थ थपलियाल कोटद्वार, नीरज जोशी नैनीताल, मोहम्मद नदीम कोटद्वार, मुकेश अधिकारी नैनीताल, शुभम जोशी पिथौरागढ़, निकित कुमार उधमसिंहनगर, शुभम रावत कोटद्वार, जयचन्द्र वर्मा देहरादून तथा हिमांशु सोलंकी देहरादून ने अपनी-अपनी बाउट जीत कर अगले दौर में प्रवेेश किया।
बालिका वर्ग में अर्चना थापा देहरादून, मंगला पिथौरागढ़ आदि ने अपनी-अपनी बाउट जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सीनियर महिला एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 65 बॉक्सर प्रतिभाग कर रहे हैं। बारिश होने कारण कुछ बाउट होने में देरी हुई है। इस मौके पर सीडीओ जीएस रावत, डा. दिनेश बडोनी, डा. मुकेश डिमरी, आरएस रावत, शिव रतन सिंह रावत, जेएस वल्दिया, जेएस बोरा, जेएस सौन, एसएस बिष्ट, आरएस जैटी, पूरन बोरा, पूरन पांडेय मनोज सिंह, मुकेश बेलवाल, उमेश मौर्य, नरेश गुरुंग, नेहा सिंह, रेखा एवं गोपाल खोलिया आदि मौजूद थे।